बिलासपुर। पनोह-टकरेहड़ा-घुमारवीं सड़क 12 जुलाई तक यातायात के लिए बंद रहेगी। यातायात को सुचारु को रखने के लिए कंदरौर से घुमारवीं वाया भगेड़ रोड की सुविधा वाहन चालकों को उपलब्ध करवाई गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पनोह-टकरेहड़ा-घुमारवीं रोड निर्माण कार्य को लेकर यातायात को डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया था। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त पंकज राय नेे मोटर वाहन अधिनियम तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते यह आदेश जारी किए हैं।