झंडूता (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल झंडूता के तहत बरोहा ज्योरीपतन सड़क के डाहड से रछेहड़ा की पांच किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य 27 मई से 5 जून तक किया जाएगा। जिसके कारण सड़क पर दस दिन के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि इसके लिए विभाग को प्रशासन की अनुमति मिल चुकी है। सड़क पर निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए समोह से गेहड़वीं बाया टिहरी, पंजीन, रछेहड़ा के अलावा समोह औहर ऋषिकेश, ज्योरीपतन सड़क पर यातायात व्यवस्था बहाल रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।