फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची में पढ़े जाएंगे घुमारवीं कॉलेज के छात्रों के शोध पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं के एमएससी में भौतिकी के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत कि ए गए दो शोध पत्र 66वीं डीएई सॉलिड स्टेट फिजिक्स सिम्पोजियम 2022 में पढ़े जाएंगे। यह समारोह 18 से 22 दिसंबर तक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा रांची झारखंड में होगा।
विज्ञापन

यह दोनों शोध पत्र छात्र अजय कुमार, अनन्या चंदेल, आंचल कुमार शर्मा, चंद्रिका नेगी, अभिषेक चंदेल आदि ने लिखा है। इसके साथ ही इन छात्रों द्वारा लिखित तीसरा शोध पत्र भी महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी में 11-12 नवंबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्वीकार किया गया है। ये तीनों शोध पत्र डॉ. अरुण कुमार और डॉ. अंजना देवी के मार्गदर्शन में लिखे गए हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें