बिलासपुर। कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने बिलासपुर के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 14 सितंबर को निर्धारित की है। इस बैठक में स्टेज कैरिज बसों के परमिट से संबंधित जैसे कि परमिट स्वामित्व हस्तांतरण, प्रतिस्थापन, परिवर्तन, विस्तार, परमिट में कटौती इत्यादि मामलों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बिलासपुर के समस्त स्टेज कैरिज वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि जो भी स्टेज कैरिज वाहन स्वामी अपनी बसों के परमिट स्वामित्व हस्तांतरण, प्रतिस्थापन, परिवर्तन, परमिट में कटौती अथवा बढ़ोतरी करवाना चाहते हैं वह बुधवार दिनांक 06 सितंबर की शाम 3:00 बजे तक अपने समस्त कागजात संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बुधवार के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद