फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संडियार की उचित मूल्य की दुकान में ताले तोड़ कर दिया लोगों को राशन

Sun, 26 Feb 2023 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
25 फरवरी को अमर उजाला में प्रकाशित संडियार डिपो की खबर। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं की उचित मूल्य की दुकान संडियार में शनिवार को दुकान के ताले तोड़कर लोगों को राशन बांटा गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया उचित मूल्य की दुकान के ताले सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष तुड़वाए गए। साथ ही दि ग्राम सेवा सहकारी सभा को छत को भी उचित मूल्य की दुकान में अनियमितता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

दि ग्राम सहकारी सभा के तहत संडियार की उचित मूल्य की दुकान में लोगों को फरवरी में राशन नहीं मिला था और 1 फरवरी से यहां पर ताला लटका हुआ था। इससे पहले भी उचित मूल्य की दुकान में अनियमितताएं पाई गई थी। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि दि छत ग्राम सेवा सहकारी सभा द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान संडियार में कार्यरत विक्रेता पिछले कुछ समय से सहकारी सभा और विभाग को बिना सूचना दिए कहीं चला गया था। सहकारी सभा के पदाधिकारियों ने भी इस संबंध में कोई सूचना विभागीय निरीक्षक घुमारवीं या जिला कार्यालय को नहीं दी थी । 17 फरवरी को विभागीय निरीक्षक घुमारवीं ने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया तब मामला ध्यान में आया। उचित मूल्य की दुकान सहकारी सभा को आवंटित है और सभा को ही उचित मूल्य की दुकान में विक्रेता की नियुक्ति और बदलने के बारे में औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। विभागीय निरीक्षक घुमारवीं द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही अमल में लाकर दि छत ग्राम सेवा सहकारी सभा से नए विक्रेता का चयन करवाकर पूर्ण दस्तावेजों सहित मामला सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं बिलासपुर को प्रेषित किया गया था।
बिलासपुर कार्यालय से पत्र प्रेषित कर राजेश कुमार विक्रेता उचित मूल्य की दुकान कपाहड़ा को ही संडियार उचित मूल्य की दुकान का विक्रेता नियुक्त करने बारे पत्र प्राप्त हुआ था। विभाग ने उसे संडियार का भी विक्रेता अधिकृत कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त शनिवार को विभाग के निरीक्षक, घुमारवीं पुलिस प्रतिनिधि, पूर्ववत कार्यरत विक्रेता, सहकारी सभा के पदाधिकारियों पंचायत प्रधान के समक्ष उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर भंडारित खाद्यान्न की मात्रा को नए विक्रेता को उपलब्ध कराकर उपभोक्ताओं को राशन वितरण करना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त विभाग ने दि छत ग्राम सेवा सहकारी सभा छत को अनियमितता के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें