फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में बेटों को पछाड़ रंजना ने किया टॉप

विज्ञापन
आईटीआई बरठीं की रंजना देवी ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में किया टॉप। स्रोत: संस्थान प्रबंधन।
विज्ञापन
बरठीं आईटीआई में छात्रा ने ट्रेड थ्योरी और एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स में पाए पूरे अंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं की छात्रा रंजना देवी ने इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में टॉप किया है। साल 2025 बैच में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में कुल 19 प्रशिक्षु है, जिनमें 18 लड़के और एक लड़की रंजना देवी थी। विपरीत परिस्थितियों और पुरुष प्रधान क्षेत्र में रहते हुए भी रंजना देवी ने कड़ी मेहनत और लगन से सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में रंजना देवी ने ट्रेड थ्योरी में 150 में से 150 अंक और एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स में 50 में से 50 अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम देकर एक मिसाल कायम की है। इसके अलावा कंप्यूटर ट्रेड में मनीषा ने 92.8 प्रतिशत, ड्रेस मेकिंग में अंजना ने 86.5 प्रतिशत, नागिता ने 85 प्रतिशत, फिटर में शिवांग ने 84.6 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक में शोभित कुमार ने 83.3 प्रतिशत और इलेक्ट्रीशियन में द्वितीय वर्ष में अमित कुमार ने 94.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने बताया कि रंजना की यह उपलब्धि बेटी पढ़ाओ, बेटी आगे बढ़ाओ अभियान को सार्थक करती है और अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उन्होंने संस्थान के सभी अनुदेशकों को भी बधाई दी। तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह एक शानदार उदाहरण है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने भी रंजना देवी की इस अभूतपूर्व सफलता पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें