घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित रामलीला में पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रामलीला मंचन में मेघनाद, कुंभकर्ण, अहिरावण और महिरावण का वध हुआ। मुख्यातिथि ने कलाकारों और समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। लक्ष्मण और भरत के त्याग का वर्णन करते हुए कहा कि राजनीति में भी इन आदर्शों को अपनाना चाहिए। रामलीला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि टीम ने काफी मेहनत की है।