फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी जनता की आवाज उठा रहे : हीरा पाल ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर लीक, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर केंद्र को घेरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी (जम्मू-कश्मीर) हीरा पाल ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका सत्ता पक्ष से सवाल पूछने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की है। उन्होंने कहा कि आज जनता से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाब मांगने के बजाय विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अधिक सवाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक युवाओं, किसानों, बेरोजगारों और आम लोगों की समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं। कांग्रेस देशभर में युवाओं को उनके अधिकारों और समस्याओं के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। हीरा पाल ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावक बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर काफी खर्च करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले पेपर लीक होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें