फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राधे-राधे बोले श्याम आएंगे...भजन पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-रौड़ा सेक्टर में 4वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रौड़ा सेक्टर में स्थित बास्केटबाल मैदान में हिम युवा विकास समिति के तत्वावधान में 14वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया। जागरण में हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल, रंजना रघुवंशी, गायक कमल प्रिंस, महेश बंसल ने भजन और भेंटे प्रस्तुत कर माहौल काे भक्तिमय बना दिया। जागरण में मां नयना देवी जी, मां ज्वाला देवी जी, मां चिंतपूर्णी जी और मां बगलामुखी जी से अखंड ज्योतियां लाई गईं। मां का सुंदर और भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। सर्वप्रथम विभिन्न शक्तिपीठों से लाई गई अखंड ज्योतियों को शोभायात्रा के रूप में रौड़ा सेक्टर स्थित मां दुर्गा मंदिर में लाया गया। जहां से ज्योतियों को जागरण स्थल में विधिवत रूप से स्थापित किया गया। जागरण का शुभारंभ गायक कमल प्रिंस ने किया। उन्होंने शेरावाली दे द्वारे उत्ते नचना, उड़ देया आसरे तेरे आए जागे दी बधाई शेरावालिए, डुग्गी-डुग्गी नदियां भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल, रंजना रघुवंशी ने गणेश वंदना से शुरुआत करते हुए गलती माफ साडी, आ मां आ तुझे, नगरी हो अयोध्या सी, राधे राधे बोले श्याम आएंगे, राम आएंगे, तेरा मेरा प्यार मईया जी, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने भजनों पर पंडाल में मौजूद भक्तों को झुमाया। वहीं, गायक महेश बंसल ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मंदरा च पै गई रात, मेरा भोला है भंडारी जटाधारी अमली आदि भजन प्रस्तुत किए। जागरण में अमन त्रिवेदी आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों ने राधा-कृष्ण और शिव-काली की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। जागरण के अंत में पंडित पुनीत शर्मा ने मां तारा रानी की कथा सुनाई। इस अवसर पर समिति के प्रधान तिलक राज ठाकुर, महासचिव युजवेंद्र शर्मा, सोहन लाल पुंडीर, राजन, निशांत कपूर, और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें