फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्यारे लाल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड झंडूता के बने प्रधान

विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ झंडूता की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
सर्वसम्मति से हुए महासंघ के चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ झंडूता खंड के चुनाव बीडीओ ब्लॉक झंडूता के सभागार में हुए। चुनाव अधिकारी देशराज संख्यान, सह चुनाव अधिकारी महेंद्र ठाकुर, जिला संयोजक हंसराज शर्मा की देखरेख में चुनाव आयोजित किए गए।
चुनाव में झंडूता खंड के सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से स्वास्थ्य विभाग के प्यारे लाल सोनी को प्रधान बनाया गया। इसके अलावा वन विभाग से प्रवीण कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, वन विभाग से नरेंद्र सिंह को महासचिव, जल शक्ति विभाग से सतीश शर्मा को कोषाध्यक्ष, पशुपालन विभाग से राजकुमार को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग से हाकम सिंह को संगठन सचिव, धर्मेंद्र सिंह को उपप्रधान, पशुपालन विभाग से विक्रम ठाकुर, महिला विंग से मीरा देवी और मीना कुमारी को स्वास्थ्य विभाग से चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रधान प्यारे लाल सोनी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा है वे उसमें खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को पूरा कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सभी विभागों का एक बहुत बड़ा मंच है जिसके साथ सभी विभागों के प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा और सभी की समस्याओं को सामूहिक तौर पर हल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृपाल मराठा, श्यामलाल, लखनपाल, धर्म सिंह ठाकुर, राजेंद्र कुमार, बाबूलाल भारद्वाज, जय लाल, खंड कलोल और झंडूता के अध्यक्ष प्यारे लाल, सुधीर चंदेल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें