फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अध्यापक संघ सदर के प्रधान बने प्यार चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ खंड सदर खंड के त्रिवार्षिक चुनाव हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से प्यार चंद शर्मा को खंड प्रधान चुना गया। इसके अलावा रमेश कुमार को महासचिव बनाया गया। वित्त सचिव के रूप में दीपक कुमार को चुना गया। यह चुनाव अधिकारी रामपाल बंसल और पर्यवेक्षक सुभाष चंद चौधरी की अध्यक्षता में हुए। संघ के जिला प्रधान राकेश कुमार संधू ने सभी अध्यापकों का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के खंड चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने सभी से संघ को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रधान राकेश कुमार संधू, महासचिव नरवीर सिंह चंदेल, जिला प्रेस सचिव बाबूराम धीमान, प्रदेश वेब एवं सोशल मीडिया सचिव सेना पाल संधू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू राम बंसल, रमेश कुमार, महिला विंग से वर्षा रानी, माया देवी, संगीता कुमारी, सरस्वती देवी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें