फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजाब के मंत्री लालचंद ने परिवार सहित किए श्री नयनादेवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में अब तक की बेहतर सरकार है। सरकार ने एक साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह दावा श्री नयनादेवी जी परिवार सहित पहुंचे पंजाब सरकार के खाद्य आपूर्ति और वन मंत्री लालचंद ने किया।
विज्ञापन

मंत्री लालचंद ने शनिवार को परिवार सहित मां नयनादेवी के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर न्यास के अधिकारियों ने मंत्री को मां की तस्वीर और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री लालचंद ने कहा कि आप सरकार पंजाब के लोगों को 600 यूनिट तक बिजली मुफ्त दे रही है, जिसका लाभ पंजाब के 90 प्रतिशत जनता को मिल रहा है। 27 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरियां सरकार ने एक साल के भीतर दी है। पंजाब सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का किया है। पुरानी पेंशन स्कीम बहाली का भी वादा किया था जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ महीने पहले ही पूरा कर दिया है। पंजाब की जनता ने जिसके लिए आप की सरकार को चुना था उस पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि माताजी का दरबार अपार श्रद्धा का केंद्र है। पंजाब से बहुत सारे लोग माता जी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और माता सबकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। इस मौके पर पुजारी प्रदीप शर्मा, मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर, डीएसपी विक्रांत बैंसला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें