बिलासपुर। पंप अटेंडेंट जिला इकाई बिलासपुर की बैठक 11 अक्तूबर को लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह 11:30 पर शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार करेंगे। इस मौके पर राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार शेष रूप से मौजूद रहेंगे। मनोज कुमार नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। इसके बाद कमेटी के विस्तार पर चर्चा की जाएगी। संगठन से जुड़े हुए कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श करके उनके समाधान हेतु हिमाचल सरकार व विभाग अध्यक्ष के समक्ष उनकी मांगे रखी जाएगी। जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वह बैठक में भाग लेकर बैठक को सफल बनाएं। संवाद