-डिपो धारक पैकेट निकाल कर दालें कर रहे हैं वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। चुनावी आचार संहिता लागू होने के चलते अब डिपुओं में पैकेट बंद दालें नहीं मिलेंगी। उपभोक्ताओं को अब घर से लिफाफे ले जाने पड़ेंगे। दाल के पैकेट पर नेताओं के फोटो लगे होने के कारण पैकेट में दालें नहीं दी जाएंगी। ऐसे में इन पैकेटों को आवंटित करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। डिपुओं पर तैनात विक्रेता दालों के पैकेट फाड़कर दालें वितरित कर रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किसी ऐसे आयोजन में नहीं किया जा सकता, जिससे किसी विशेष दल को फायदा पहुंचता हो। इसी के चलते इन पैकेटों को लोगों में वितरित करने पर रोक लग गई है।