रामपुर बुशहर।
एसआईआर के विरोध में शुक्रवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा ने निरथ, रामपुर, निरमंड, बॉयल और झाकड़ी में प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से लागू विशेष गहन पुनरीक्षण कर मेहनतकश जनता को मताधिकार से वंचित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन को हिमाचल किसान सभा राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा, राज्य सचिव देवकी नंद, सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव नील दत्त, दिनेश मेहता, किसान सभा जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महासचिव प्रेम चौहान, काम राज, राजकुमार, राहुल विद्यार्थी, देविंदर, आशा, राजपाल भंडारी, प्रमोद, संजीव, तिलक और अजय शर्मा ने संबोधित किया। इन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी और तानाशाहीपूर्ण रवैये के मद्देनजर ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर झाकड़ी में प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। स्रोत :