बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के किसानों की पंचायत बृहस्पतिवार को ग्राम मानपुरओझा बंगाली कॉलोनी दुर्गा मंदिर में हुई। पंचायत में कर्जा माफी, गरीबों को पक्के आवास, 60 साला व विधवा पेंशन, बिजली के नाम पर गरीब किसानों का उत्पीड़न, बंगाली समाज को मालिकाना हक जैसे मुद्दे उठाए गए। किसानों ने दो अक्तूबर को अपना हक पाने के लिए दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया है।
पंचायत में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि आप लोग सब संगठित रहें और एक रहें। कर्जा माफी से छुटकारा मिलेगा और प्रधानमंत्री आवास भी शासन प्रशासन को गरीबों को देने होंगे। बिजली कर्मचारियों का अधिकारियों को किसी हालत में उत्पीड़न करने की छूट नहीं दी जाएगी। विस्थापित परिवारों को मालिकाना हक आंदोलन के जरिए दिलवाया जाएगा। फिलहाल सूखे और बाढ़ से तबाह और बर्बाद किसानों को शासन-प्रशासन तत्काल राहत दे। कर्जा माफी, बिजली के बिल माफ करें, अगर ऐसा नहीं होता है तो एक सप्ताह के बाद बड़ा आंदोलन जिला मुख्यालय पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से आज तक किसान की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा चिंताजनक है, क्योंकि हर चीज के दाम कई गुना बढ़ गए, लेकिन किसानों की फसल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। दो अक्तूबर को किसान घाट दिल्ली में देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी व गांधी जी की जयंती है। राष्ट्रीय आदेश अनुसार बड़ी संख्या में देश के किसान दिल्ली पहुंचेंगे और केंद्र सरकार के सामने मालिकाना हक के लिए जो पूर्वी पाकिस्तान से आए लोगों को अभी तक नहीं मिला है वह दिलाया जाएगा। मिलक खानम, पार्सल पार्सल में बसे दर्जनों गांव कंबोज बिरादरी के उनको ही मालिकाना का अभी तक नहीं मिला है, इन सब की आवाज दिल्ली में उठाई जाएगी। पदाधिकारी कार्यकर्ता तैयार रहें। एक अक्तूबर की शाम को काठगोदाम एक्सप्रेस रुद्रपुर बिलासपुर से बैठेंगे। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मधु ब्रत राय ने की संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिदार ने किया। वक्ताओं में जिला सचिव कमलेश विश्वास, श्रीनिवास मंडल, बबलू, मोती मंडल, बाबूराम, विनोद मंडल, काला अधिकारी, कालिदास, विष्णु, दीपक, सुरेंद्र विश्वास, कमल बैरागी, राजेश दास, बाबूराम, महेंद्र, शंकर, सचिन, कमलेश, रोहित, अजीत मंडल, सोनू सरदार आदि शामिल रहे।