फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केंद्र की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ ठियोग में प्रदर्शन

विज्ञापन
ठियोग में विरोध प्रदर्शन करते सीटू और ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
. एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। श्रमिक संगठनों एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में हड़ताल का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ठियोग में भी विभिन्न स्थानों पर ट्रेड यूनियनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। हड़ताल में बड़ी संख्या में कर्मचारी और मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों और कर्मचारियों ने रेस्ट हाउस से उपमंडलाधिकारी कार्यालय तक एक रैली निकाल कर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। रैली में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, वन विभाग, मिड-डे-मील सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी-मजदूरों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश एटक के राज्य महासचिव देवकी नंद चौहान, संजय शर्मा, ताराचंद, इंदर सिंह, बंसी लाल, रोशन लाल, नारायण सिंह और रामू राम सहित अन्य नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि श्रमिकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों को तत्काल वापस ले और कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करे। नेताओं ने कहा कि श्रमिक वर्ग अपने अधिकारों के लिए एकजुट है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों एवं मजदूरों की मांगों से संबंधित मांग पत्र उपमंडल अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें