फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रो. रणजोध सिंह की पुस्तक मैली कमीज मीमांसा कार्यक्रम के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अगस्त को शिमला के गयेटी थियेटर में होगा पुस्तक का लोकापर्ण व समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के साहित्यकार रणजोध सिंह की पुस्तक मैली कमीज को शिमला के गेयटी थियेटर में होने वाले मीमांसा कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इस पुस्तक का लोकार्पण और समीक्षा 21 अगस्त को गेयटी थियेटर में होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साहित्यकार शोभा थरूर श्रीनिवासन होंगी। मैली कमीज की समीक्षा और चर्चा आशु खोसला के साथ तीन स्कूली छात्र सुजल शर्मा, आशना और शगुन रनोट का पैनल करेगा। भाषा विभाग शिमला और कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल देश के चुनिंदा साहित्यकारों की प्रकाशित पुस्तकों पर चर्चा के लिए मीमांसा कार्यक्रम आयोजित करता है। मीमांसा-4 कार्यक्रम 19 से 21 अगस्त के बीच शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में होगा। यह कार्यक्रम वर्ष 2025 में प्रकाशित और ट्रस्ट की ओर से चयनित पुस्तकों पर केंद्रित है। रणजोध सिंह हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार हैं। उन्होंने अब तक आईना (काव्य संग्रह), कैंथ का पेड़ (कहानी संग्रह) और मैली कमीज (लघुकथा संग्रह) सहित तीन पुस्तकें लिखी हैं। इसके अलावा, वे 15 साझा संग्रह भी लिख चुके हैं। नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष हरिराम धीमान ने इस चयन को नालागढ़ के लिए गर्व का विषय बताया है। नालागढ़ पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिक के अध्यक्ष नरेश घई ने भी इस पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें