फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज की प्रो. मोनिका ने पीएचडी की उपाधि की प्राप्त

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज की प्रो. मोनिका को पीएचडी की उपाधि की प्राप्त करने पर मिठाई खिलाते हुए। स्रोत: क
विज्ञापन
क्वालिटी एनहांसमेंट ऑफ मेडिकल इमेजेस यूजिंग डिकॉम पर किया शोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत प्रो. मोनिका ने अपना शोधकार्य पूरा कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर ली है। उनके शोध का विषय क्वालिटी एनहांसमेंट ऑफ मेडिकल इमेजेस यूजिंग डिकॉम रहा।उन्होंने अपने शोध में मेडिकल इमेज की स्पष्टता और सटीकता बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों पर कार्य किया है। मेडिकल डायग्नोस्टिक्स के क्षेत्र में उन्होंने एक नई और क्रांतिकारी तकनीक विकसित की है। उन्होंने एक ऐसा एआई हाइब्रिड फ्रेमवर्क तैयार किया है, जो मेडिकल इमेजेस (जैसे अल्ट्रासाउंड) की स्पष्टता को काफी बढ़ा देता है। अक्सर मेडिकल स्कैन में धुंधलेपन या नॉइज़ के कारण ट्यूमर या रक्त वाहिकाओं को सही से पहचानना मुश्किल होता था। मोनिका ने सीएनएन, ग्रे वुल्फ ऑप्टिमाइजर और नॉन लोकल मीन्स फिल्टर का उपयोग करके एक ऐसा मॉडल बनाया है जो इन समस्याओं को हल कर सटीक परिणाम देता है। प्रो. मोनिका का यह शोध चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में मरीजों के इलाज की सटीकता को और बेहतर बनाएगा। यह तकनीक भविष्य में एआई-संचालित मेडिकल फैसलों में डॉक्टरों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी और मरीजों को अधिक सटीक परिणाम देने में मदद करेगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने प्रो. मोनिका को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. प्रेमजीत, प्रो. रंजीत, प्रो. श्रवण, डॉ. रितु, डॉ. नम्रता, प्रो. रितुराज, डॉ. अश्वनी, कॉलेज के पीटीए के उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें