पेशियों पर न आने पर अदालत ने किया था भगोड़ा घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस के पीओ सेल ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत की पेशियों पर नहीं आ रहा था, जिस कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार रविंद्र विज निवासी सेक्टर 102, धनकोट, गुड़गांव हरियाणा के खिलाफ साल सदर थाना में चेक बाउंस का मामला दर्ज किया था। जांच के बाद मामला जिला अदालत में दायर किया। अदालत ने आरोपी को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट आदि जारी किए, लेकिन वह लगातार गैरहाजिर रहा। अदालत ने उसे साल नवंबर 2023 में भगोड़ा (उद्घोषित अपराधी) घोषित कर दिया। पुलिस और पीओ सेल आरोपी की तलाश कर रहे थे। कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में ही है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे 30 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।