फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पंचायतों में सुनी जाएंगी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि श्री नयना देवी जी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में 14 फरवरी को जनमंच कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। जनमंच कार्यक्रम के लिए विधान सभा क्षेत्र की 10 पंचायतें शामिल की गई हैं। जिसमें ग्राम पंचायत बस्सी, धरोट, टोबा, कोटखास, दबट, मजारी, लैहड़ी, रोड जामन, तरसूह और गवालथाई शामिल है। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के लिए विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी की निर्धारित सभी पंचायतों में प्री. जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, राजस्व रिकॉर्ड (एक्स मुसावी के अलावा) की नकल, बागवानी कार्ड के अलावा विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद, विधिक सहायता, बंदूक या वाहन चालक लाइसेंस को जारी करने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया तथा लाइसेंस नवीनीकरण, जमीन का इंतकाल, जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनवाने और नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों की स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क दवाई उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने जनमंच कार्यक्रम के लिए शामिल की गई पंचायतों के लोगों से आग्रह किया है कि वह प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए 14 फरवरी को जनमंच कार्यक्रम में निर्धारित स्थल और समय पर उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें