-जुखाला कॉलेज में 11वीं एथलेटिक मीट का आयोजन
-100 मीटर, 800 मीटर दौड़ सहित कराई गई विभिन्न स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 11वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। समारोह में 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस एथलीट मीट में लड़कियों में प्रिया ठाकुर को और लड़कों में नितिन शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नितिन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में नितिन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अजय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में नितिन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। शॉट पुट में प्रिया ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में ज्योति देवी ने पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले एथलेटिक मीट के आयोजक डॉ. विनोद कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि एथलेटिक मीट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल की भावना को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में युवा वर्ग को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।