फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती गाय को उतारा मौत के घाट: छत्तीसगढ़ में युवक ने पत्थर-डंडे से किया हमला, इस बात से था नाराज

Thu, 15 Aug 2024 10:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

Pregnant Cow Beaten to Death in Bilaspur: बिलासपुर में एक गर्भवती गाय की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गर्भवती गाय की पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। जिसमें एक गाय को पत्थर और डंडे से बेरहमी से पीटा गया है। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गौसेवा धाम के गौ सेवकों ने थाने का घेराव कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच  कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर का है। बताया जा रहा है वहां रहने वाले श्याम दास मानिकपुरी ने एक गर्भवती गाय पर क्रूरता से हमला कर दिया। जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाय प्रतिदिन आरोपी के घर के पास आकर बैठती थी। बारिश होने पर उसके बाड़ी में घुस जाती थी। इससे श्यामदास नाराज था।

बुधवार की देर शाम बारिश होने पर गाय बाड़ी में चली गई। इसकी जानकारी लगने पर श्याम को गुस्सा आया और गाय को डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही पत्थर फेंकना चालू कर दिया। लगातार हमले के बाद बेजुबान गाय तड़प-तड़प कर मर गई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद गौ सेवक थाने पहुंचे और आरोपी श्याम दास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें