घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की छह रेंजर्स ने रिवालसर में आयोजित राज्य स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे कैंप में भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने सभी को शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के रोवर लीडर सहायक प्रो. मनीष शर्मा ने कैंप की गतिविधियों से अवगत कराया। कैंप में रेंजर साक्षी, आंचल, पायल, करुणा, कनिष्का और स्वाति ने भाग लिया। रिवालसर में आयोजित पांच दिवसीय कैंप में डॉ. सरिता कुमारी एएसओसी रेंजर, गीता देवी एएसटीसीआर, निशा शर्मा ने सभी को परेड से संबंधित विषयों की जानकारी दी।