फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूनम बनी पनोह स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान

विज्ञापन
बिलासपुर के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला पनोह शिक्षा खंड घुमारवीं-II की नई कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला में एसएमसी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला पनोह में त्रैवार्षिक स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुनीता गौतम ने की।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से पूनम कुमारी को कमेटी का प्रधान चुना गया। इसके अलावा रेखा देवी, सुरेखा कुमारी, शिवानी, आशा देवी, प्यारी देवी, नीलम कुमारी और शालू देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर पूर्व एसएमसी प्रधान रचना देवी को स्कूल प्रबंधन ने उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान पूनम कुमारी ने बताया कि उनकी पाठशाला में बच्चों के नामांकन को बढ़ाने के लिए समाज में सरकारी स्कूल में मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। पाठशाला की मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा करने का प्रयत्न किया जाएगा। इस दौरान रजनी देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, निशा देवी, वीरेंद्र कुमार, सिमरो देवी, पूर्णा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें