बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी जी नगर परिषद के सातों वार्डों से अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। श्री नयना देवी जी ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत बंगा ने कहा कि श्री नयना देवी जी नगर परिषद वार्ड नंबर 1 से दिशा शर्मा, वार्ड नंबर दो से बलविंदर सिंह, वार्ड नंबर 3 से मीनाक्षी शर्मा, वार्ड नंबर 4 से रामप्यारी, वार्ड नंबर 5 से प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर 6 से शेमपाल और वार्ड नबंर 7 से अतुल गौतम को मैदान में उतारा है।