बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं ने गश्त के दौरान दुकान में अवैध रूप से रखी शराब की तीन बोतलें बरामद की है। दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुठेड़ा में एक व्यक्ति अवैध रूप से दुकान में शराब बेचता है। गश्त करते पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को दुकान के अंदर रखे बेंच के नीचे से तीन देसी शराब की बोतलें बरामद हुई। आरोपी की पहचान हुकुम चंद, निवासी गांव कुठेड़ा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।