फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
बिलासपुर के बरठीं बाजार में चुनावों के मद्देनजर फलैग मार्च निकालते आईटीबीपी के जवान। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर झंडूता के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को तलाई पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च टुकड़ी के प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि चुनावों में भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करने के संदेश के साथ पूरे बाजार में फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से बरठीं, सुन्हाणी, बल्हसीना और तलाई बाजार में जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार फ्लैग मार्च निकाला गया।
उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं फैलने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को रोकने के लिए थाना तलाई में संपर्क कर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें