फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ सेल ने उद्घोषित अपराधी को घर से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को उसके ही घर से पकड़ा है। वह घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में आरोपी है। पेशी पर नहीं आने पर उसे बिलासपुर अदालत ने उद्घोषित अपराधी करार दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी गांव समोह तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के खिलाफ साल 2002 में पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। अदालत में मामला पेश किया गया। अदालत ने आरोपी संजीव को हाजिर होने के लिए समन और वारंट जारी किए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत में आठ मार्च 2022 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। तब उसकी धर पकड़ के लिए जगह-जगह छापा मारा गया था। सोमवार को पीओ सेल को सूचना मिली की उद्घोषित अपराधी अपने घर आया है। इस पर घर छापा मारकर उसे पकड़ लिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें