फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पौधे रोपे कर संरक्षण का लिया संकल्प, वृद्धजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आशा किरण संस्थान में कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान में पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही क्षेत्र के वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके अनुभव और सामाजिक योगदान को सराहा गया। ग्राम पंचायत कोठी की प्रधान मोनिका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंचायत उपप्रधान विजय पाठक, तहसील कल्याण अधिकारी रमेश नड्डा और दिनेश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण जरूरी है। जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयास प्रभावी हो सकते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मोनिका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति भी जिम्मेदारी है। आशा किरण संस्थान के संस्थापक डॉ. योगेंद्र मलिक ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें