फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएवी स्कूल के 22 खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का किया स्वागत
विज्ञापन

रांची, हैदराबाद, हरिद्वार, नोएडा में हुईं प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बिलासपुर के 67 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें विद्यालय के 22 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिताएं रांची, हैदराबाद, हरिद्वार, नोएडा में आयोजित की गईं। विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों और हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों और अध्यापकों को मूंगफली, रेवड़ी बांटकर लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पारंपरिक पोशाक में आए। प्रधानाचार्य मोनिका वात्स्यायन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें