प्रांजली आईटीआई के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर में आयोजित 19वीं पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रांजली आईटीआई के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। प्रांजली आईटीआई के खिलाड़ियों ने कबड्डी में पहला, वॉलीबाल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में भी जीत हासिल की। खो-खो में टीम ने उपविजेता रहकर संस्थान का नाम रोशन किया। प्रांजली आईटीआई ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। संस्थान के प्रबंधक निदेशक हरीश उप्पल ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच निहाल कौशल की भी सराहना की।