फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40,000 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले के पांचवें दिन माथा टेकने जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के पांचवें दिन भी मां के भक्तों की भारी गहमागहमी बनी रही। मंगलवार को करीब 40,000 श्रद्धालुओं मां के दरबार में शीश नवाया। श्रावण अष्टमी मेले में अभी तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु मां नयनादेवी के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस बीच, मंदिर न्यास को चौथे नवरात्र में 16,22,435 रुपये नकद, 22 ग्राम सोना और तीन किलो 700 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। मेला पुलिस अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। उतनी ही मुस्तैदी से पुलिस जवान भी डटे हुए हैं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। अभी तक कोई भी असामाजिक शिकायत सामने नहीं आई है।
पंजाब सीमा कोलां वाला टोबा में श्रद्धालुओं का जमावड़ा ज्यादा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। पंजाब की सीमा के पास वैरायटी शो और जुआखोरी का खुला धंधा चलता था, लेकिन इस बार पंजाब पुलिस के सहयोग से उन्हें बिल्कुल बंद हो करवाया जा चुका है। घवांडल चौक पर ही गाड़ियों को रोका जा रहा है। जिन गाड़ियों को गुफा तक जाने का पास मिला हुआ है, उन्हें ही जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, लंगर परोसने वाले समाजसेवियों की श्रद्धा देखते ही बनती है। तरह-तरह के व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे जा रहे हैं। मेला सह अधिकारी राज कुमार ठाकुर भी इन लंगरों का समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें