फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी 16 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ मंगलवार पर पूजा-अर्चना कर की परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में ज्येष्ठ मंगलवार को करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों ने पूरा दिन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। जत्थों में श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए भेजा गया। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और सुख-शांति की प्रार्थना की। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखी और शांतिपूर्वक दरबार में माथा टेका। पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय-पानी की लंगर सेवा भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें