बिलासपुर के पीएचसी ऋषिकेश में नियुक्ति हुए डॉ. कार्तिकेय। संवाद
- फोटो : BILASPUR
पीएचसी ऋषिकेश में डॉ. कार्तिकेय चंदेल की हुई नियुक्ति
लोगों का सही उपचार करना मेरा दायित्व: डॉ. कार्तिकेय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश में सोमवार को डॉ. कार्तिकेय सिंह चंदेल ने स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। 23 वर्षीय डॉ. कार्तिकेय की नियुक्ति हाल ही में अटल मेडिकल रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी द्वारा ली गई परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हुई है। डॉ. कार्तिकेय गांव पनोह तहसील घुमारवीं के रहने वाले हैं। इनके पिता सुमन सिंह चंदेल घुमारवीं में अधिवक्ता हैं और माता सोनिया चंदेल अध्यापिका हैं। डॉ. कार्तिकेय की बाहरवीं तक की शिक्षा डीएवी घुमारवीं से हुई है। एमबीबीएस की पढ़ाई राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा से हुई है। एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान इन्हें एसजेवीएन द्वारा पांच साल तक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। डॉक्टर कार्तिकेय ने बताया कि लोगों का सही और उत्तम उपचार करने का पूरा प्रयास करेंगे। यह उनका दायित्व भी है।