फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा पीजीआई सेटेलाइट सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप 450 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर को चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मार्ग को रक्कड़ कॉलोनी के पास से मलाहत स्थित पीजीआई सेंटर से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की योजना है ताकि पीजीआई सेंटर पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। वर्तमान में मलाहत के संपर्क मार्ग से होते हुए पीजीआई सेंटर तक पहुंचा जाता है।पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में ओपीडी अगले साल मार्च में शुरू करने की योजना है। इसी कड़ी में निर्माण कार्य को लेकर भी समय-समय पर पीजीआई के अधिकारी आंकलन कर रहे हैं ताकि तय समय में निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को पीजीआई सेटेलाइट सेंटर की सौगात दी जा सके। इसी कड़ी में अब लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग की तरफ से सेटेलाइट सेंटर तक पहुंचने को सुगम बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में मलाहत पीरनिगाह मार्ग होते हुए पीजीआई सेटेलाइट सेंटर पहुंचा जाता है। इसी मार्ग से होते हुए निर्माण सामग्री और स्थानीय क्षेत्रों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में पीजीआई सेंटर शुरू होने से वाहनों की आवाजाही काफी अधिक बढ़ जाएगी। इससे जाम लगने की समस्या भी आए दिन हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रक्कड़ कॉलोनी के समीप से पीजीआई सेटेलाइट सेंटर को जोड़ते हुए मार्ग बनाया जाएगा। इससे लोग सीधे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर पहुंच पाएंगे। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एनएच विंग की तरफ से सर्वेक्षण किया जाना है। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि किस स्थान से पीजीआई सेटेलाइट सेंटर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


पीजीआई सेटेलाइट सेंटर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की योजना है। इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजीव चौहान, नोडल अधिकारी, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें