फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में रहस्यमयी आसमानी धमाके से डरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में वीरवार को दोपहर के समय आसमान में हुए रहस्यमयी धमाके से लोग डर गए। धमाका इतना जोरदार था कि मकान और घर हिल गए। इससे लोग अपने घरों और कार्यालयों से एकाएक बाहर निकल गए। हालांकि धमाके के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस धमाके से लोग डर गए। लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि यह भूकंप है, लेकिन ऐसा नहीं था। जिले में 12:25 पर यह आसमानी धमाका हुआ। लोग अपने घरों और कार्यालयों में कामकाज में व्यस्त थे। एकाएक हुए धमाके से लोग हैरान हो गए। लोग फोन पर एक दूसरे से धमाके के बारे में पूछते रहे, लेकिन किसी को इसके कारणों का पता नहीं लग पाया। इस मामले को लेकर एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने कहा कि अभी तक धमाके का पता नहीं लग पाया है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें