संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। समोह गांव में युवक अंकित कुमार की हत्या के मामले को लेकर गांव के करीब एक दर्जन लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। उन्हें अंकित हत्याकांड मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मृतक अंकित कुमार के परिजनों की बात को ध्यानपूर्वक सुना तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए।
इनके साथ ही लबाना कल्याण सभा जाहू के प्रधान हेमराज नायक निवासी कोट घुमारवीं ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। कहा कि 14 जुलाई की रात को अंकित कुमार की हत्या हुई थी। उसके शरीर के दो टुकड़े करके बोरियों में भरकर घर से 300 मीटर दूरी पर फेंक दिया था। कहा कि अंकित कुमार के परिजनों को इन्साफ मिलना चाहिए। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।