रोहड़ू जाना मेरी आमिए पहाड़ी गाने पर झूमे लोग
-प्रिंस गर्ग और नाटी किंग सुरेश के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पशु एवं किसान मेला नम्होल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्रिंस गर्ग और नाटी किंग सुरेश शर्मा के नाम रही। संध्या की शुरआत नम्होल और उसके आसपास से आए स्थानीय कलाकारों ने की। उसके बाद कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने एक से बढ़कर एक कॉमेडी सुनाई और खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेले के स्टार कलाकार नाटी किंग सुरेश शर्मा ने रोहडू जाना मेरी आमिए, जीना कांगड़े दा, बड़िया जो तुड़का लगाया ठेकेदारणीय और अन्य गाने गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों को भी मेला कमेटी ने सम्मानित किया। रात्रि सांस्कृतिक संध्या में समाजसेवी और ठेकेदार अमर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।