रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने पेंशनरों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से पेंशनरों को राहत मिली है। उन्होंने इसे पेंशनर कर्मचारियों के लिए दिवाली का अच्छा तोहफा बताया। सुदामा राम मेहता ने कहा कि पेंशनरों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त देकर पेंशनरों में खुशी का माहौल है। त्योहार के अवसर पर सरकार के इस फैसले से पेंशनरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी पेंशनरों की मांगों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। रामपुर खंड के पेंशनर कृष्ण कुमार, राजेंद्र पालसरा, गोपाल मेहता, शिव राम, विजय नेगी, वीर सिंह कपूर, मोहन लाल, जगत कपाटिया, सुभाष, कृष्ण नेगी और मान देव सहित अन्य पेंशनरों ने पेंशनर्ज संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के प्रयासों की सराहना की।