जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल नम्होल के तहत विद्युत उपभोक्ताओं ने अगर 25 मार्च तक अपना बिल अदा नहीं किया तो विद्युत कनेक्शन बिना सूचना काट दिया जाएगा। नम्होल उपमंडल में करीब 14 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 6 हजार उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड का करीब 40 लाख रुपये फंसा है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत बोर्ड ने कड़ा रुख अपना लिया है। अगर इन उपभोक्ताओं ने 25 मार्च तक बिल जमा नहीं करवाया तो बोर्ड बिना सूचना कनेक्शन काट देगा। सहायक अभियंता बृजलाल ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ता नम्होल में बोर्ड के काउंटर, लोकमित्र केंद्र या ऑनलाइन बिल जमा करवा सकते हैं।