फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुंगल बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

विज्ञापन
सुंगल में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के सुंगल बूथ पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र शांख्यान और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की मौजूदगी में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें ग्राम पंचायत बामटा की प्रधान कौशल्या देवी, अनिल कुमार, प्रेमलाल, सीताराम, कमलेश, गंगाराम, राजू और वार्ड सदस्य नंदलाल शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें