फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मजारी स्कूल में अभिभावकों, अध्यापकों, बच्चों ने मनाई लोहड़ी पर्व

Wed, 14 Jan 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मजारी स्कूल में बच्चे, अभिभावक और अध्यापक लोहड़ी पर्व मनाते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
-अग्नि में मूंगफली, रेबड़ी की आहुति देकर की सभी के स्वास्थ्य की कामना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में लोहड़ी पर्व को भारतीय संस्कृति अनुसार मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में सभी अध्यापक, अभिभावक और बच्चों ने पहले लकड़ी का ढेर लगाकर लोहड़ी जलाई। उसके बाद सभी ने सूर्य देव से विद्यालय उन्नति, सभी के सुख, स्वास्थ्य, शांति की प्रार्थना कर मूंगफली और रेबड़ियों की आहुति दी। अध्यापकों, अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर लोहड़ी गाकर अपनी इस प्राचीन परंपरा का निर्वाहन किया। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व हमारे ज्योतिष शास्त्र की वैज्ञानिकता को सिद्ध करता है। लाखों साल पूर्व जो काल गणना ऋषि मुनियों ने दी है, वह आज भी प्रासंगिक है। सौर गणना और चंद्र गणना अनुसार ही भारत के सारे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। यह हमारी संस्कृति की श्रेष्ठता है। यह जरूरी है कि इन परंपराओं से आगामी पीढ़ी का भी जुड़ाव बना रहे। इसलिए ऐसे अवसर हर्षोल्लास सहित मनाने चाहिए। सभी अध्यापकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को रेबड़ी व मूंगफली बांट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गुरमेल सिंह, उप प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, नीलम, अनुराधा शर्मा, राजेश कुमार, अमिता कुमारी, हरप्रीत कौर, सतनाम कौर, रेणु शर्मा, रेखा अत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें