बच्चों ने माता-पिता के साथ किया डांस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं में माता-पिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने बढ़चढ़कर कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने थैंक यू गॉड प्रेयर के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद बम्म बम्म भोले, दिल है छोटा सा, गलती से मिस्टेक गानों पर डांस करके सब का मन मोह लिया। बच्चों के माता-पिता ने भी खूब डांस किया। बच्चों के माता-पिता ने पासिंग द पार्सल, ब्लाइंड फोल्ड और डांस में खूब आनंद लिया। इसी दौरान रियांश की माता प्रिया शर्मा ने डेंटल केयर के बारे में अपने सुझाव रखे। रुद्रांश की माता शिल्पा चौधरी ने कहा कि बहुत दिनों के बाद बचपन की यादें ताजा हुईं। मन्नत के पिता राजेश कुमार और माता मीना देवी ने अपनी बेटी के लिए एक कविता और श्लोक प्रस्तुत किया। सुफना के पापा पंकज चंदेल और विनायक की माता डिंपल शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। राघव के पिता रवि कुमार और माता मेघना ने डांस किया। दर्शिता के पिता अभिमन्यु और माता नेहा, अदवैत की माता कल्पना, कृधा की माता अनु उप्पल और पिता नितिन उप्पल, अव्यांश की माता सपना कुमारी, पारस की माता शालू शर्मा, सुफना की माता श्वेता चंदेल ने भी डांस किया। प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने कहा कि बच्चों का अभिभावकों के बीच दुनिया का सबसे खूबसूरत संबंध होता है। दोनों एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा और उन्हें सही रास्ता दिखाने में भी सक्षम होते हैं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राकेश चंदेल, विनय शर्मा, अनु चंदेल, मिनर्वा किड्स जोन और माइंड गार्डन की को-ऑर्डिनेटर आरती चंदेल और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।