बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन मंडल घुमारवीं की बैठक लोकनिर्माण विश्राम गृह बरठीं में हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान अमन कुमार ने की।
बैठक में बरठीं इकाई का गठन किया गया। इसमें प्रदीप कुमार को प्रधान, रामपाल को वरिष्ठ उपप्रधान, संजीव कुमार को सचिव, ज्योति कुमारी को सह सचिव, चिंता देवी को इकाई संयोजक, राजकुमार को वित्त सचिव और निर्मला देवी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर विजय कुमार, जीत राम और शम्मी खान समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद