जुखाला कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्र
जुखाला कॉलेज में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में पलछिन ठाकुर प्रथम, अभय पाठक और मोनिका संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शबनम तृतीय रहीं। निबंध लेखन में पूजा शर्मा प्रथम, स्मृति शर्मा द्वितीय तथा अभिषेक और रिचा शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में सिमरन प्रथम, अंजलि शर्मा द्वितीय तथा नीलक्षी, भवानी और चाहत संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। प्राचार्य ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और मूल्यों की संवाहक है। इसे केवल विरासत तक सीमित रखने के बजाय वर्तमान की भाषा और भविष्य की शक्ति बनाना होगा। हिंदी को आधुनिक तकनीक, उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. राजेश ठाकुर समेत अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।