फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत

विज्ञापन
बिलासपुर के भराड़ी तहसील के तहत पडयालग गांव में सीआईएसएफ के जवान मृतक जवान को अंतिम सलामी देते हु - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी तहसील के तहत पडयालग गांव के सीआईएसएफ जवान तिलक राज की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान का उनके पैतृक गांव पडयालग के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने मृतक को सलामी दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय तिलक राज की पोस्टिंग जयपुर में थी। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले ही वह स्वस्थ हो कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। शुक्रवार रात को ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तिलक राज को किडनी संबंधी कोई रोग था। तिलक राज साल 1996 में भर्ती हुए थे। दिल्ली, चंडीगढ़, चंबा सहित कई जगहों पर सेवाएं देने के बाद आजकल जयपुर में कार्यरत थे। तिलक राज के घर माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटियां हैं। एक महीना पहले ही तिलक राज की बेटी हिमाचल पुलिस में भर्ती हुई है। जो कि डरोह में ट्रेनिंग कर रही है। तिलक राज की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें