फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
खजुरिया के कनकपुर गोंटिया में अजगर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर (रामपुर)। गन्ने के खेत में अजगर सांप मिलने से श्रमिकों में हड़कंप मच गया। बाद में वन विभाग के कर्मचारी को अजगर को पकड़कर ले गए और आरक्षित डंडिया के जंगल में छोड़ दिया। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर की गौंटिया निवासी राजेंद्र गंगवार के मुताबिक, शनिवार की सुबह श्रमिक उनके खेत में गन्ने की डिलाई कर रहे थे। इस दौरान एक श्रमिक की अचानक निगाह अजगर सांप पर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। श्रमिक की चीख पुकार पर अन्य श्रमिक भी पहुंचे तो अजगर को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ लिया और आरक्षित डंडिया वन में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें