फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट में नए फार्मेसी विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीफार्मेसी, डीफार्मेसी और एमफार्मेसी के छात्रों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बीफार्मेसी, डीफार्मेसी और एमफार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए वीरवार से तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगातार सीखने की भावना सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार और कुशल स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करना है। कार्यकारी निदेशक इंजीनियर आयुष शर्मा ने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार और अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। संस्थान आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल शिक्षण संसाधनों और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। उद्योग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, टीमवर्क, संचार क्षमता और नैतिक मूल्यों को विकसित करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या डॉ. ईशा रानी ने नियमित कक्षाओं में उपस्थिति और प्रयोगशाला सुरक्षा नियमों के पालन का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, एंटी-रैगिंग नीति, मेंटर-मेंटी प्रणाली और छात्र सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें