फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल में मकान और दुकानें खाली करने के आदेश

Wed, 12 Jul 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने निहारखन वासला पंचायत में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित घरों का जायजा लिया। इस दौरान नम्होल बाजार के साथ लगते स्थानीय निवासी श्यामलाल के घर का भी दौरा किया। एसडीएम ने श्याम लाल के घर सहित आसपास की सभी दुकानों को जल्द खाली करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि श्याम लाल का मकान एनएच के साथ लगता है। भूस्खलन होने से मकान गिरने के कगार पर है। उन्होंने बताया कि एहतियातन मकान सहित सभी दुकानों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को उनके पुश्तैनी घर में भेज दिया गया है। जल्द ही नुकसान की आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें